10 नवंबर, राजकोट (CRICKETNMORE)। पहले टेस्च मैच के दूसर दिन इंग्लैंड टीम ने कमाल का खेल दिखाकर भारत को बैकफूट पर पहुंचा दिया है। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने 537 रन से ज्यादा रन बना लिए हैं। ऐसे में अब भारत के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट मे भारत की धरती पर जिस तरह  से बल्लेबाजी की है उससे भारत के कप्तान कोहली के माथे पर चिंता की लकीरे साफ दिखाई पड़ने लगी हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले हर क्रिकेट पंडित इंग्लैंड को भारत के कमजोर समझ रहा था लेकिन जिस तरह से पहले ही टेस्ट मैच में इंग्लैंड बल्लेबाजों ने धमाल कर गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

आपको बता दें कि साल 2016 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले टॉप 4 में इंग्लैंड के ही बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर जॉनी बेयरस्टो हैं जिनके नाम 1164 रन हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर जो रूट जिनके नाम 1110 रन हैं।  इंग्लैंड के कप्तान कुक तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2016 में इस साल 922 रन बना लिए हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड ऑलराउंडर मोईन अली हैं जिनते नाम अबतक साल 2016 में 814 रन हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2016 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें में छठे नंबर पर भी इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। बेन स्टोक्स के नाम 681 रन हैं। ऐसे में क्रिकेट पंडित ने इंग्लैंड को भारत से कम बताकर भारत के क्रिकेट फैन्स को धोखा देने का काम किया है। वैसे अगर बात की जाए तो साल 2016 में सबसे ज्यादा रन बनानें मं भारत के रहाणे 9वें नंबर पर हैं। रहाणे के नाम 590 रन दर्ज हैं तो वहीं किंग कोहली 12वें नंबर पर हैं। विराट कोहली इस समय 560 साल 2016 में बना चुके हैं।

ऐसे में जब इंग्लैंड की टीम 537 रन बनाकर आउट हो गई है तो अब देखना होगा कि भारत के बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों का किस तरह से सामना करने में सफल हो सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार