आईपीएल 10 से पहले एमएस धोनी ने छोड़ी पुणे की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी बना नया कप्तान

Updated: Sun, Feb 19 2017 15:03 IST
आईपीएल 10 से पहले एमएस धोनी ने छोड़ी पुणे की कप्तानी ()

मुंबई, 19 फरवरी (CRICKETNORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान के रूप में नहीं देखा जाएगा। वेबसाईट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पुणे टीम की कमान संभालेंगे। 

आईपीएल के 10वें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। 

धोनी का कप्तानी में पुणे सुपरजायंट्स ने 2016 में पहली बार आईपीएल में कदम रखा था और वह सातवें स्थान पर रही थी। टीम के मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण वह केवल पांच मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी। 

आईपीएल-2016 में धोनी ने अपनी 12 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्मिथ ने 153 के स्ट्राइक रेट से सात पारियों में 270 रन बनाए थे। '

OMG: इस भारतीय खिलाड़ी के चलते कमेंट्री से हटाए गए हर्षा भोगले

आईपीएल 10 की शुरुआत पांच अप्रैल से हो रही है और इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा।

गौरतलब है कि धोनी पिछले 9 सीजन में टीम की कप्तानी की है। वह पहले आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे और उन्होंने लगातार 8 सीजन में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया।  धोनी की कप्तानी में टीम दो बार साल 2010 और 2011 में आईपीएल चैंपियन भी बनी। 

आपको बता दें कि 2017 की शुरूआत में ही धोनी ने नेशनल वन डे और टी-20 टीम की कप्तानी पद से भी इस्तीफा दे दिया था। धोनी कप्तानी छोड़कर अब अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें