पुणे, 12 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वन डे सीरीज में उनके लिए सबसे अधिक जरूरी है कप्तान विराट कोहली की आक्रामक कप्तानी और संपर्क के विभिन्न तरीकों की समझ बनाए रखना। उल्लेखनीय है कि दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी पद से हटने के बाद कोहली को वन डे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 

Advertisement

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की इग्लैंड के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज 15 जनवरी से शुरू हो रही है। इसका पहला मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। 

Advertisement

वर्ष 2010 में करियर की शुरुआत करने वाले अश्विन ने क्रिकेट के सीमित प्रारूपों के अधिकतर मैच धोनी की कप्तानी में खेले। हालांकि, पिछले दो साल में वह कोहली की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

 

अश्विन ने कहा, "संपर्क के संदर्भ में चीजें थोड़ी अलग होंगी। विकेटकीपर होने के कारण धोनी के साथ सीधा संपर्क होता था।"

Advertisement

स्पिन गेंदबाज ने कहा, "निश्चित तौर पर विराट मिडविकेट के आस-पास होंगे, लेकिन उनसे संपर्क करने के स्तर पर चीजें थोड़ी अलग होंगी। हमें इसकी कोशिश करनी होगी और इसकी आदत डालनी होगी।"

विराट की आक्रामकता के बारे में अश्विन ने कहा, "कई अवसरों पर विराट थोड़े आक्रामक हो जाते हैं और यहीं एक चीज है, जिसके साथ मुझे सहज होने की कोशिश करनी पड़ेगी।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार