न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर का कहना है कि भारतीय तेज गेंदबाज दुनिया में किसी भी जगह उम्दा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

Advertisement

भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में छह तेज गेंदबाजों को लिया है इसके अलावा अन्य तीन तेज गेंदबाज स्टैंडबाई के तौर पर इंग्लैंड जाएंगे।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाजों के अलावा भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पास ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, काइल जैमिसन और वेगनर जैसे तेज गेंदबाज हैं जबकि मिशेल सेंटनर जैसा स्पिनर है।

वेगनर ने कहा, "दोनों टीमों में कई अच्छे गेंदबाज हैं। भारत के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो दुनिया में कहीं भी उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। वे किसी भी वातावरण में गेंद को स्विंग करवा सकते हैं।"

वेगनर ने कहा कि दोनों टीमों के लिए इंग्लैंड के वातावरण में ढलना चुनौती होगी जहां हर सीजन के बाद वातावरण और मौसम बदल जाता है। उन्होंने कहा, "जब सूरज निकलता है तो पिच सपाट हो जाती है। वातावरण पूरे दिन बदलता है। पहले पिच सपाट रहती है और जल्दी से गेंद स्विंग नहीं करती है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार