भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि रविवार, 11 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 PM बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले कीवी टीम काफी रिलेक्स नजर आई और उन्हें वडोदरा में मॉर्निंग वॉक करते हुए भी देखा गया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य वडोदरा की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। कीवी टीम को देखकर वहां मौजूद लोग भी देखते ही रह गए। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इन दोनों टीमों की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2025 के आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में हुआ था जिसमें रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने 252 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी के साथ टीम इंडिया ने चैंपियन का टाइटल भी जीता था। ऐसे में कीवी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला लेने भी उतरेगी और फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम से रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, और माइकल ब्रेसवेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India vs New Zealand 1st ODI Probable Playing XI

India 1st ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

New Zealand 1st ODI Probable Playing XI: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल है (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फॉल्कस, काइल जेमीसन, क्रिस क्लार्क, माइकल रे।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार