माउंट मॉनगनउई (न्यूजीलैंड), 8 जनवरी | न्यूजीलैंड ने बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में रविवार को बांग्लादेश को 27 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने इस श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

संन्यास के बारे में मिस्बाह उल हक जल्द लेगें फैसला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने कोरे एंडरसन की ओर से बनाए गए नाबाद 94 रन और कप्तान केन विलियमसन (60) की ओर से खेली गई अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवरों में केवल चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। 

टी-20 में अपनी पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों की सूची में एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी पारी में खेली घई 41 गेंदों पर दो चौके और 10 छक्के लगाए। 

Advertisement

VIDEO: इस युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए लाइव मैच में दर्शकों ने बेवजह बजाई तालियां

इस सूची में पहले स्थान पर आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एरोन फिंच हैं। उन्होंने 29 अगस्त, 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी में 156 रन बनाए थे और इसमें 11 चौके और 14 छक्के लगाए थे।  इसके अलावा, विलियमसन और एंडरसन के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 124 रनों की अहम साझेदारी भी टी-20 में चौथे विकेट के लिए हुई दूसरी बड़ी साझेदारी है। 

बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि मोसाद्देक हुसैन को एक ही सफलता मिली।  न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर केवल 167 रन ही बना पाई। इस कारण टीम को तीसरे टी-20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली होगें वनडे और टी- 20 के कप्तान, धोनी ने कप्तानी छोड़ी

बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने 42 और शाकिब अल हसन ने 41 रन बनाए। इसक अलावा, कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाया।  न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बोल्ट और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि विलियमसन और मिशेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार