क्रिकेट की दुनिया की बहुचर्चित और सबसे महंगी टी-20 लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दसवें सीजन की शुरूआत 5 अप्रैल से होने वाली है।  इस सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदरबाद और रनरअप रॉयल चैंलेजर्स बेंगलौर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 10 में इस बार कई नए सुपरस्टार्स को खेलते हुए देखने को मिलेगा। जबकि पुराने खिलाड़ी भी अपना जलवा बिखेरेंगे। आइए नजर डालते हैं उन 11 खिलाड़ियों पर जिन पर आईपीएल 2017 में रहेगी सबकी नजर।

Advertisement

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से झूझते नजर आए। लेकिन आईपीएल 2017 में हर किसी को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आईपीएल 2016 में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और उन्होंने 4 शतकों की मदद से 973 रन बनाए थे। हालांकि कंधे की चोट के कारण कोहली इस आईपीएल सीजन के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। लेकिन पूरी तरह फिट होने के बाद वह जरूर वापसी करेंगे।

 

एमएस धोनी

Advertisement

एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 और 2011 में ट्रॉफी अपने नाम की  और 2008, 2012, 2013 और 2015 में टीम रनरअप रही। लेकिन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान के तौर पर धोनी उतने सफल नहीं रहे और उनकी टीम 2016 आईपीएल में सातवें पायदान पर रही।

इस बार पुणे फ्रेंजाइज ने धोनी की हटाकर ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार देखना होगा की कप्तानी का भार हटने के बाद धोनी अपने हेलीकॉप्टर का जादू दिखा पाते हैं या नहीं। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

 

 

Advertisement

रोहित शर्मा

आईपीएल में रोहित शर्मा ने वो कर दिखाया जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को दो बार साल 2013 औऱ फिर 2015 में आईपीएल का खिताबा जीताया। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

Advertisement

अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज के दौरान रोहित शर्म चोटिल हो गए थे और उसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मैदान पर वापसी की।  जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित आईपीएल की मदद से अपना फॉर्म वापस हासिल करना चाहेंगे। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

 

 

Advertisement

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। कप्तान के तौर पर खेले गए 105 आईपीएल मैचों में उन्होंने 61 बार अपनी टीम को जीत दिलाई है। शुरूआती कई सीजन में पॉइट्स टेबल मे निचले क्रम में रहने वाली केकेआएर की टीम गंभीर की कप्तानी में दो बार चैंपियन बनी।

आईपीएल में शानदार कप्तानी के साथ-साथ गंभीर बल्ले से भी अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में 38.53 की औसत से 501 रन बनाए थे और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 
Advertisement

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स मौजूदा समय में इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं।  आईपीएल 2017 की नीलामी में 14.5 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा बनने वाले स्टोक्स पर हर किसी की नजर रहेगी। स्टोक्स ने पिछले कुछ समय में टेस्ट, वन डे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

 

Advertisement

ऋषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डैब्यू भी किया है। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उन्होंने 10 पारियों में 24.75 की औसत से 198 रन बनाए थे। टीम इंडिया का हिस्सा बनने के बाद उनका मनोबल काफी बड़ा होगा और देखना होगा कि इस सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

 
Advertisement

थंगारसू नटराजन

पिछले साल तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से धमाल मचानें वाले टी नटराजन पर सबकी नजरें रहेंगी। डोमेस्टिक क्रिकेट में सिर्फ 14 मैच खेलने वाले  थंगारसू नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़े में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

Advertisement

नटराजन की तुलना बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से की जाती है। 

 

टाइमल मिल्स

Advertisement

टाइमल मिल्स इस समय दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं और इसका नमूना उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में दिखाया था। फरवरी मे हुई आईपीएल नीलामी में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलौर ने 12 करोड़ की भारी भरकम रकम चुकाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

टाइमल मिल्स के पास तेजी तो है ही साथ ही उनकी लाइन लेंथ भी काफी अच्छी है। उनकी गेंद में काफी विविधता भी है। डेथ ओवरों के तो वो माहिर गेंदबाज हैं।

 

Advertisement

कागिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने दो साल पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत की थी और महज 21 साल की उम्र में उन्होंने खास मुकाम हासिल कर लिया। रबाडा ने 16 टेस्ट मैचों में 67 विकेट हासिल किए हैं जिसमें 5 पारियों में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने वन डे में 57 और टी-20 में 22 विकेट चटकाए हैं।

पहली बार आईपीएल खेल रहे रबाडा दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा हैं। वह इस सीजन विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

 
Advertisement

राशिद खान

अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रभावित किया है।  मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ रूपए में खर्चकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वन डे औऱ टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार