कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के तूफानी अर्धशतक और जेम्स नीशम (James Neesham) की शानदार गेंदबाजी के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने मंगलवार (7 फरवरी) को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) को 59 रनों से हरा दिया। पहले ही प्लेऑफ में पहुंच सकी कैपिटल्स की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कैपिटल्स और रॉयल्स के बीच 8 फरवरी को बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। 

Advertisement

जोस बटलर की तूफानी पारी गई बेकार

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम को 29 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जोस बटलर के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक सका। बटलर ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 45 गेंदों में चार चौकों और पांच छ्क्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली।

कैपिटल्स के लिए जिमी नीशम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा आदिल रशीद, मिगेल प्रिटोरियस ने दो-दो, इथान बोस-एनरिक नॉर्खिया ने एक-एक विकेट लिया।

मेंडिस ने जड़ा पचासा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने कुसल मेंडिस के अर्धशतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। मेंडिस ने 41 गेदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 56 रन 12 गेंदों में उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इसके अलावा कॉलिन इनग्राम ने 41 रन और फिलिप सॉल्ट ने 39 रन की पारी खेली।

Advertisement

पार्ल रॉयल्स के लिए लुंगी एंगिडी ने दो, वहीं एडिले फेहलुकवाया और कोडी यूसुफ ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार