8 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच राजकोट में कल खेला जाना है। एक तरफ जहां रोहित शर्मा के सीरीज से बाहर होने से क्रिकेट प्रेमी कल होने वाले प्लेइंग इलेवन को लेकर खासा दिलचस्पी ले रहे हैं। PHOTOS: ललित मोदी की बेटी है बेहद खूबसूरत

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाली गौतम गंभीर का पहले टेस्ट मैच में खेलना लगभग तया है तो वहीं मुरली विजय भी गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई पड़ेगें। गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया था और अर्धशतक जमाए थे। तो वहीं दूसरी ओर मुरली विजय का फॉर्म हालाकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कोई खास नहीं रहा। इसके बावजूद विजय ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी जमाकर अच्छा खेल दिखाया था।  मुरली विजय और गंभीर के पास अपनी जगह टीम में बरकरार रखने के लिए इंग्लैंड का सीरीज बेहद अहम होने वाला है।

चेतेश्वर पुजारा और कोहली संभालेगें मध्यम क्रम की जिम्मेदारी:  

नंबर 3 के लिए चेतेश्वर पुजारा भारत की पसंद हो चुके हैं। पुजारा को  भारत की टीम का नया दिवार भी माना जाता है। रोजकोट पुजारा का घरेलू मैदान है ऐसे में पुजारा पर अच्छा खेल दिखाने का दबाव होगा। पुजारा का परफॉर्मेंस न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रहा था। स्पिन गेंदबाज हो या तेज गेंदबाज पुजारा नंबर 3 पर आकर भारतीय टीम को संतुलित करने का काम करते हैं। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पुजारा भारत के लिए अहम साबित होने वाले हैं।

Advertisement

विराट कोहली हमेशा की तरह भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। इस साल अबतक टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहे हैं और 2 दोहरा शतक जमा चुके हैं। इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द कोहली ही हैं। कोहली की बल्लेबाजी इस सीरीज का निर्णय कर सकता है।

रहाणे के लिए इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला यह सीरीज काफी अहम होने वाला है। राहणे का फॉर्म हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा नहीं रहा था लेकिन टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की थी।  रहाणे ने इंदौर टेस्ट मैच में शानदार 188 रन की पारी खेली थी। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में राहणे बेहद ही परिपक्व खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में क्रिकेट फैन्स रहाणे से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होगें।

Advertisement

करूण नायर और हार्दिक पांड्या में से किसी एक को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका..

भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए हार्दिक पांड्या और करूण नायर के लिए 9 नवंबर का दिन किसी चमत्कार के होने जैसा हो सकता है। भारत के कोच अनिल कुंबले ने वैसे मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पांड्या और नायर को लेकर चर्चा होगी। करूण नायर भारत की बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दे सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा टीम से बाहर हैं ऐसे में कोच कुंबले चाहेगें कि इस पूरी सीरीज मे नायर शर्मा की भरपाई करते हुए नजर आए।

Advertisement

नायर ने अबतक भारत के लिए 2 वनडे मैच खेले हैं हालांकि परफॉर्मेंस के मामले में नायर कोई कमाल नहीं कर पाए हैं ऐसे में टेस्ट सीरीज में अपने करियर को बनानें के लिए इस मिले मौके का फायदा उठाना पड़ेगा।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी पहले टेस्ट मैच में खेलकर टेस्ट क्रिकेट का आगाज कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यदि कोहली और कुंबले पांच गेंदबाज की रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं तो पांड्या को मौका मिलेगा। हाल के दिनों में पांड्या ने अपने खेल से उम्मीद जगाई है कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं।

Advertisement

विकेटकीपर साहा का खेलना तय है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सीरीज में भी साहा ने अच्छा खेल दिखाया था। विकेटकीपिंग में साहा बेहद कमाल हैं और अब बल्लेबाजी मं भी साहा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं जो भारत के दृष्टिकोण से बहेद अहम है।

टेस्ट क्रिकेट मे अश्विन और रविंद्र जडेजा अब एक सफल जोड़ी बन चुके हैं। अश्विन जहां हर मैच मे कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और कई समकालिन स्पिन गेंदबाजों से आगे निकल चुके हैं। न्यूजीलैंज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी  अश्विन ने कमाल दिखाया था ऐसे में एक बार फिर क्रिकेट फैन्स अश्विन से अंग्रेज बल्लेबाजों को नानी याद दिलाने की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारत के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। खासकर अपनी गेंदबाजी से असर छोड़ने में कामयाब रह रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा से क्रिकेट फैन्स को उम्मीद है कि अपनी घूमती गेंद से इंग्लैंड बल्लेबाजों को परेशान करेगें।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा पर..

Advertisement

काफी दिनों से क्रिकेट से दूर रहे इशांत शर्मी की वापसी तय है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इशांत शर्मा काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि चिकनगुनिया से ग्रस्त होने के कारण शर्मा टीम से बाहर चल रहे थे. ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ  टीम में वापसी करके इशांत अपनी लय को पाने की भरसक कोशिश करेंगे।

मोहम्मद शमी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज काफी शानदार रहा था. इंग्लैंड के खिलाफ भी शमी बेहद ही कारगर साबित हो सकते हैं। शमी रिवर्स स्विंग गेंदबाजी करने में माहिर हैं और उम्मीद किया जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ इशांत शर्मा के साथ मिलकर शमी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत पैदा करने की कोशिश करेगें।

ये रही पहले टेस्ट के लिए संभावित भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर/ हार्दिक पांड्या,  साहा (विकेटकीपर बल्लेबाज), अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार