IPL 2023: आईपीएल 2023 के 65वें मैच में विराट कोहली ने शतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी। इस मैच में विराट ने 63 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, विराट के साथ-साथ फाफ डु प्लेसिस ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में 71 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

Advertisement

इस शानदार जीत के बाद विराट कोहली और डु प्लेसिस ने एक दूसरे का इंटरव्यू किया जिसमें दोनों ने कई अंदर की बातें बताई। इस बातचीत के दौरान फैंस को ये भी पता चला कि आरसीबी के खेमे में किसी ने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि इस मैच में विराट कोहली शतक बनाएंगे। जी हां, इस बात का खुलासा खुद विराट कोहली ने किया है।

Advertisement

आईपीएल की वेबसाइट पर बात करते हुए फाफ ने कोहली से पूछा कि मैच से पहले किसने कहा था कि वो आज शतक लगाएंगे? फाफ का ये सवाल सुनकर विराट हंसने लगे और फिर उन्होंने खुलासा किया कि ये खुद आरसीबी के कप्तान थे जिन्होंने बड़ी भविष्यवाणी की थी। कोहली ने कहा, "मुझे हैरानी है कि ये कौन था। फ्रेंकोइस डु प्लेसिस। हम बल्लेबाजी में जाने से ठीक पहले बात कर रहे थे। हमारी बातचीत हुई और फाफ ने कहा 'मुझे इस बात का एहसास है कि टॉप तीन में से कोई एक शतक बनाने जा रहा है।"

विराट ने आगे बताते हुए कहा, "फिर मैंने कहा कि जिस तरह से आप बल्लेबाजी कर रहे हैं, अगर किसी के शतक बनाने की संभावना है तो वो आप हैं, फिर फाफ ने कहा 'नहीं, ये आप हैं। फाफ ने ये कहा तो मुझे ईमानदारी से ऐसा नहीं लगा कि ये इतनी जल्दी होने वाला था। लेकिन मैं इस सच्चाई से अधिक खुश हूं कि हमें एक अच्छी शुरुआत मिली। बोर्ड पर 172 रन लगाए। वो साझेदारी। क्रंच गेम में हमारे लिए चीजों को अच्छी तरह से सेट करना शानदार था और यही वो चीज है जिसके लिए हम खेलते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार