कोहली एंड कंपनी चेन्नई से भिड़ने पहुंची रांची

Updated: Thu, May 21 2015 17:09 IST

रांची, 21 मई, (CRICKETNMORE) राजधानी रांची में आईपीएल खेलने के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम गुरुवार को रांची पहुंच गयी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी खिलाडी होटल कि लिए निकल गय।

एयरपोर्ट से लेकर होटल तक समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। विराट कोहली और क्रिस गेल की एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन थे। शुक्रवार को आरसीबी की टीम धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिडेगी।

मैच रात आठ बजे से होगा। धौनी के गृह मैदान होने के कारण क्रेकट प्रेमियों में काभी उत्साह देखा जा रहा है। चर्चा है कि विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रवार को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी रांची आ सकती हैं।

एजेंसी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें