क्रिकेटर ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई ले जाया गया। कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। पंत का ईलाज और बेहतर तरीके से हो सके इसलिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो बीसीसीआई के डॉक्टरों की सीधी निगरानी में रहेंगे। पंत को मुंबई शिफ्ट किए जाने की खबर जैसे ही सामने आई वैसे ही क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए मीडिया कर्मियों ने देहरादून के मैक्स अस्पताल परिसर का घेराव कर लिया।

Advertisement

इसके परिणामस्वरूप अस्पताल में भीड़भाड़ हो गई और ऋषभ पंत को एम्बुलेंस में शिफ्ट करने में बाधा देखी गई। इस दौरान हदपार भीड़भाड़ को देखकर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत (Sakshi Pant) चिढ़ गई और रास्ते में आने वाले लोगों पर चिल्ला उठीं। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की बहन से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में पंत की बहन को कहते सुना जाता है, 'इंसानियत नहीं है क्या आपलोगों में। बता दें कि ऋषभ पंत के दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। एक्सिडेंट के बाद ऋषभ पंत का प्राथमिक उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में किया जा रहा था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि ऋषभ पंत को उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। उनके इलाज का सारा खर्च बीसीसीआई उठाएगा।' इस बात की काफी संभावना है कि ऋषभ पंत लगभग 1 साल तक क्रिकेट से दूर रहें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार