मेलबर्न में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए और भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ तो फ्लॉप रहे लेकिन इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम की लाज बचा ली।

Advertisement

इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों से लड़ने का दम दिखाया लेकिन किस्मत का भी भरपूर साथ पाया। शान मसूद को अगर किस्मत का साथ ना मिला होता तो शायद पाकिस्तान 159 तक ना पहुंच पाता। दरअसल, हुआ ये कि शान मसूद ने पारी के 15वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट मिसटाइम हो गया।

Advertisement

मसूद के बल्ले से लगने के बाद गेंद काफी देर हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि मसूद कैच आउट हो जाएंगे लेकिन स्पाइडर कैम ने टीम इंडिया का साथ नहीं दिया। मसूद आसानी से कैच आउट हो रहे थे लेकिन गेंद स्पाइडर कैम से टकरा गई और मसूद बच गए। नियम के अनुसार, स्पाइडर कैम से टकराने पर गेंद को डेड माना जाता है।

ये घटना देखकर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या काफी नाखुश थे और कैमरे पर उन्होंने अपना गुस्सा दिखाया भी। यहां तक ​​कि भारतीय कप्तान भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों को दौड़ते हुए देखकर गुस्सा हो गए और उन्हें कहते दिखे कि ये डेड गेंद है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार