मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए अपना 200वां छक्का लगाया। रोहित ने पारी का दूसरा ओवर करने आये मोहित शर्मा के ओवर में छक्का मारते हुए मुंबई के लिए यह रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामलें में एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

रोहित ने पारी का दूसरा ओवर करने आये मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग  छक्का जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने मुंबई के लिए 200 छक्के जड़ दिए और आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डेक्कन चार्जर्स से पहले तीन सीजन खेलने के के बाद 36 वर्षीय ने 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था।

आपको बता दे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में रोहित दूसरा स्थान पर काबिज है। रोहित 252* छक्के जड़ चुके है। पहले स्थान पर क्रिस गेल है जिनके नाम 357 छक्के दर्ज है। तीसरे स्थान पर एबी डी विलियर्स है जिन्होंने आईपीएल में 251 छक्के लगाए है। गुजरात के खिलाफ रोहित ने 18 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन का योगदान दिया। 

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। एक अच्छा विकेट लगता है, ओस का असर हो सकता है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना आइडियल हो सकता है। हमें हर मैच के महत्व का एहसास है, बस अपनी प्लानिंग पर टिके रहने और अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। अपने नुकसान से सबक सीखना, सुधारना और इसे दोहराना नहीं जरुरी है। आप इतने लंबे टूर्नामेंट में गलतियां करते हैं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा, "हम भी ऐसा ही करते, हमें वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। पिछले कुछ मैचों में चीजें अच्छी तरह से आ रही हैं। हम समझते हैं कि हम इस समय कहां खड़े हैं, बस खेल पर ध्यान दें। इंजरी मैनेजमेंट के लिहाज से यह आइडियल नहीं है, लेकिन हमें इससे निपटना होगा और खिलाड़ियों ने यही किया है। हमने बाहरी फैक्टर्स को प्रभावित न होने देने के बारे में बात की है। हम पिछले मैच वाली टीम के साथ ही खेल रहे है।"

टीमें

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

गुजरात टाइटंस के विकल्प: शुभमन गिल गिल, साई सुदर्शन, केएस भरत, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर

मुंबई इंडियंस के विकल्प: आकाश मधवाल, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार