बेंगलुरू, 5 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम का सामना अपने घर में किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। बेंगलोर की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन किंग्स इलेवन एक और जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने की कोशिश करेगी।

Advertisement

चैलेंजर्स की टीम आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है। इसके हिस्से में अभी तक आठ हार और सिर्फ दो जीत आई है। विराट कोहली की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं।वहीं पंजाब ने अपने अंतिम मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से करारी मात दी थी। पंजाब को चार जीत और पांच हार मिली हैं। 

Advertisement

अभी तक खेल के सभी क्षेत्रों में कमजोर साबित हुई बेंगलोर की टीम पंजाब की उम्मीदों को झटका दे सकती है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

बेंगलोर की टीम के पास कप्तान कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वाटसन जैसे बल्लेबाज होने के बाद भी वह पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती दिख रही है। 

टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी असरदार साबित नहीं हुआ है। वहीं क्षेत्ररक्षण में भी टीम पीछे रही है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कई कैच छूटे थे जिसके कारण उसे पांच विकेट से मात खानी पड़ी थी। 

Advertisement

वहीं पंजाब पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। गेंदबाजी आक्रमण में वरुण एरॉन, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा और टी. नटराजन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

बल्लेबाजों ने भी दिल्ली के खिलाफ 7.5 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल की 27 गेंदों में 50 रनों की पारी ने पंजाब को जीत दिलाई थी। इसके अलावा पंजाब के पास कप्तान ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श जैसे बल्लेबाज भी हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

बेंगलोर को अगर शुक्रवार का मैच जीतना है तो पंजाब के खिलाफ उन्हें ठोस रणनीति के साथ उतरना होगा। 

Advertisement

टीमें (संभावित) :

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, हाशिल अमला, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मार्टिन गुप्टिल, संदीप शर्मा, , मोहित शर्मा,  वरूए एरॉन, अक्षर पटेल, माकर्स स्टोइनिस, 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी, यजवेंद्र चहल, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, पवन नेगी शेन वाटसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार