बेंगलुरू, 7 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज जब खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की राह पर वापसी कर प्ले ऑफ में जगही पक्की करना होगी। दोनों टीमें यहां के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Advertisement

कोलकाता को अपने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ हार मिली है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में से दो में जीत की सख्त जरूरत है।

Advertisement

कोलाकाता अपने आतिशी बल्लेबाज क्रिस लिन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। लिन टीम के अभ्यास सत्र में लौट चुके हैं। वहीं रॉबिन उथप्पा की चोट भी कोलकाता के लिए चिंता की बात है। उथप्पा के रविवार को होने वाले मैच में भी खेलने पर संशय बना हुआ है।

इस पूरे सत्र में कोलकाता की टीम ने बल्ले और गेंद से संतुलित प्रदर्शन किया है। लेकिन पिछले मैच में यह संतुलन बिगड़ता दिखा था। उसकी बल्लेबाजी कप्तान गौतम गंभीर और मनीष पांडे पर निर्भर करेगी लेकिन उसे जीत के लिए बाकी बल्लेबाजों से भी रन चाहिए होंगे।

नाथन कल्टर नाइल, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव और सुनील नरेन के रहते उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जो बेंगलोर के लिए चिंता का विषय है।

Advertisement

बेंगलोर का बल्लेबाजी क्रम बड़े नामों के बाद भी इस आईपीएल में फिसड्डी साबित हुआ है और इसकी कीमत उसे प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के तौर पर चुकानी पड़ी है।बेंगलोर के लिए अब बाकी बचे मैच सम्मान की लड़ाई हैं। 

कप्तान विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वाटसन और केदार जाधव के बल्ले की जंग टीम की असफलता का बड़ा कारण है।अपने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ बेंगलोर 139 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।

Advertisement

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने उसके लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं मौका मिलने पर एक और लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने भी प्रभावित किया है।

टीमें (संभावित) : 

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, नाथन कल्टर नाइल, कोलिन डी ग्रांडहोमे।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, यजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, एबी डी विलियर्स, क्रिस गेल, केदार जाधव, मनदीप सिंह, पवन नेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार