भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम हार के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर से हाहाकार मच गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर आज़म और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी जमकर आलोचना की। पाकिस्तान के पुराने खिलाड़ियों में, शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ खास तौर पर इस हार से काफी गुस्से में दिखे।

Advertisement

अफरीदी ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के सिलेक्टर्स को शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को टी-20I टीम से हटा देना चाहिए। मोहम्मद यूसुफ ने भी अफरीदी के सुर में सुर मिलाते हुए यही बात कही। यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म हो गया है। पाकिस्तान की टी-20 टीम को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है। कमजोर टीमों के खिलाफ खाली जीत की नहीं।"

Advertisement

जब इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के शब्द शादाब तक पहुंचे तो शादाब ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए पूर्व क्रिकेटर्स पर निशाना साधते हुए उन्हें याद दिलाया कि वो भी वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के तौर पर भारत को कभी नहीं हरा पाए। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में आई थी और शादाब खान पाकिस्तान की उस जीत का हिस्सा थे।

शादाब ने अपनी आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा, "जहां तक ​​आलोचना की बात है, आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते। हर किसी की अपनी राय होती है। मुझे लगता है कि जब से मैं वापस आया हूं, सिर्फ एक ओवर ऐसा था जहां चीजें ठीक नहीं हुईं और इस वजह से मुझे बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन मुझे इसे सही ठहराने की जरूरत नहीं है। मैं उस पर फोकस करता हूं जिसे मैं कंट्रोल कर सकता हूं। एक बुरा दिन या एक बुरा ओवर हो सकता है। ये टी-20 क्रिकेट है आप रन दे सकते हैं या आप विकेट ले सकते हैं। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए शादाब ने कहा, "आलोचना करना हमारे हाथ में नहीं है। पुराने क्रिकेटरों की अपनी राय होती है। वो लेजेंड थे लेकिन वो भी वो नहीं कर पाए जो हमने किया है। हमने वर्ल्ड कप में इंडिया को हराया है लेकिन वो कभी नहीं हरा पाए और आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है इसलिए ये सब चलता ही रहेगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार