जनवरी 31, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): पिछले काफी समय से अपने खराब प्रदर्शन से जूझ रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों पर एक संकेत दिया है। इससे पहले उनके संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने कहा है कि अब वह फ्रीलांस क्रिकेटर बनकर दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं। बड़ा खुलासा: वेटर ने सुधारी थी ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन की बल्लेबाजी, जरूर जानें

Advertisement

गौरतलब है कि कराची विश्वविद्यालय के समारोह के दौरान अफरीदी ने कहा कि मैं जितना क्रिकेट खेलना चाहता था, खेल चुका हूं। और अब मैं लीग में खेलने पर ध्यान लगाना चाहता हूं और इसका लुत्फ उठाना चाहता हूं।

Advertisement

ऐसी अटकले हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अफरीदी को विदाई मैच खेलने का मौका दे सकती है। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस बात को मान लिया है कि वह देश के लिए अपना अंतिम मैच खेल चुके हैं।

आगे की स्लाइड में जानें आंकड़ों के आईने में शाहीद अफरीदी का क्रिकेट करियर

 

आपको बता दे कि अफरीदी 27 टेस्ट और 398 वनडे मैच खेल चुके हैं। टेस्ट मैच में उन्होंने 1716 रन और वनडे में उन्होंने 8064 रन बनाए हैं। गेंदबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में उन्होंने 395 विकेट लिए हैं तो वहीं टेस्ट में 48 विकेट झटके हैं। शाहिद अफरीदी ने उठाया बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है उनकी प्रसंशा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार