शुभमन गिल (Shubman Gill) शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर सीजन का अपना तीसरा शतक जड़ा। वहीं मैच में उन्होंने 60 गेंद में 7 चौको और 10 छक्कों की मदद से 129 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में 88 रन उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज किये। गिल की इसी शतकीय पारी की मदद से गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

शतक बनाकर गिल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। विराट कोहली और जोस बटलर ने सीजन में चार शतक लगाकर सूची में टॉप स्थान हासिल किया। विराट ने आईपीएल 2016 में ये कारनामा किया था। वहीं जोस बटलर ने 2022 के आईपीएल में 4 शतक जड़े थे। 

Advertisement

गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज भी बने। इसके अलावा, वह प्लेऑफ़ में शतक बनाने वाले 23 साल और 260 दिन की उम्र के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। गिल से पहले प्लेऑफ में शतक मुरली विजय (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, 2012), वीरेंद्र सहवाग (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, 2014), ऋद्धिमान साहा ( कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2014), शेन वॉटसन (SRH के खिलाफ 2018), रजत पाटीदार (लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, 2022), और जोस बटलर (RCB के खिलाफ 2022) ने लगाया था।

गिल टूर्नामेंट के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टार बल्लेबाज संयुक्त टॉपर भी बने। उनसे पहले साहा ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2014 के फाइनल में 49 गेंद में शतक लगाया था। वहीं रजत पाटीदार ने 2022 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 49 गेंद में शतक ज्यादा था। 

इसके अलावा एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में तीसरे स्थान पर आ गए है। वो विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज है जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाये है। विराट ने 2016 के आईपीएल में 16 मैचों में 152.03 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 973 रन बनाये थे। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर काबिज है। उन्होंने 17 मैच में 149.05 के स्ट्राइक रेट की मदद से 863 रन बनाये थे। वहीं गिल आईपीएल 2023 में अभी तक खेले 16 मैच में 156.43 के स्ट्राइक रेट की मदद से 851 रन बना चुके है। 

आईपीएल के एक सीजन में 700+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

Advertisement

973 - विराट कोहली (2016)

863 - जोस बटलर (2022)

851 - शुभमन गिल (2023)*

Advertisement

848 - डेविड वॉर्नर (2016)

735 - केन विलियमसन (2018)

733 - माइक हसी (2013)

Advertisement

733 - क्रिस गेल (2012)

730 - फाफ डु प्लेसिस (2023)

708 - क्रिस गेल (2013)

Advertisement

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा हाईएस्ट आईपीएल स्कोर

132* - केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई, 2020

129 - शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023

Advertisement

128* - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, 2018

127- मुरली विजय (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

आईपीएल प्लेऑफ में हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर

Advertisement

129 - शुभमन गिल (GT) बनाम MI, अहमदाबाद, 2023 Q2

122 - वीरेंद्र सहवाग (PBKS) बनाम CSK, मुंबई वानखेड़े, 2014 Q2

117 * - शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, मुंबई वानखेड़े, 2018 फाइनल

Advertisement

115 * - साहा (PBKS) बनाम KKR, बेंगलुरु, 2014 फाइनल

आईपीएल प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

10 - शुभमन गिल (GT) बनाम MI, अहमदाबाद, 2023 Q2

Advertisement

 8-  ऋद्धिमान साहा (PBKS) बनाम KKR, बेंगलुरु, 2014 फाइनल

8 - क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016 फाइनल

8 - वीरेंद्र सहवाग (PBKS) बनाम CSK, मुंबई WS, 2014 Q2

Advertisement

8 - शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, मुंबई WS, 2018 फाइनल

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार