हेमिल्टन, 25 मार्च | बारिश ने न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच के पहले दिन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का अंत चार विकेट गंवाकर 123 रनों के साथ किया। मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला और अंतत: अंपायरों ने दिन का खेल जल्दी खत्म करने की घोषणा कर दी। फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 33) और टेम्बा बावुमा (नाबाद 13) दिन का खेल खत्म होने तक विकेट पर बने हुए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्राका ने अपने शुरुआती दो विकेट पांच रन के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। तीसरे ओवर में अपना पदार्पण मैच खेल रहे थेयुनिस डी ब्रायुन को मैट हेनरी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। डीन एल्गर (5) को कोलिन डे ग्रांडहोमे ने बोल्ड कर किवी टीम को दूसरा झटका दिया।

दो विकेट जल्दी गिर जाने से संकट में आई मेहमान टीम को हाशिम अमला (50) और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (20) ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। हेनरी ने ड्यूमिनी को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। अर्धशतक पूरा करने के बाद अमला भी 97 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 93 गेंदें खेलीं और नौ बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। किवी टीम की तरफ से हेनरी और ग्रांडहोमे ने दो-दो विकेट लिए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार