West Indies vs South Africa 1st Test: वेस्टइंडीज औऱ साउथ अफ्रीका के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 15 ओवर का ही खेल हो सका। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले दिन के खेल के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद रहे।

Advertisement

साउथ अफ्रीका टीम को एकमात्र झटका स्टार बल्लेबाड एडेन मार्करम के रूप में लगा, जिन्होंने 34 गेंदों में का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए। मार्करम को जेसन होल्डर ने बोल्ड कर के पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके साथी ओपनिंग बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी ने बारिश के कारण खेल रोके जाने से पहले शानदार खेल दिखाया और 52 गेंदों में 32 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

बता दें कि पांच महीने पहले हुए न्यूजीलैंड दौरे के बाद साउथ अफ्रीका की यह पहली टेस्ट सीरीज है। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका को कीवी टीम से दोनों मुकाबलों में हार मिली थी। 
इंग्लैंड के हाथों 3-0 से सीरीज गवाकर लौटी वेस्टइंडीज टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए। किर्क मैकेंजी की जगह कीसी कार्टी को डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं गेंदबाजी में केमार रोच की वापसी हुई, जो चोट के कारण इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं थे। वहीं जोमेल वरीकन और गुडाकेश मोती के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर टीम में हैं। 

साउथ अफ्रीका टीम में एकमात्र स्पिनर केशव महाराज हैं औऱ तेज गेंदबाजी में अनुभवी कागिसो रबाडा के अलावा लुंगी एंगिडी और वियान मल्डर हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), केमार रोच, जेडन सील्स, गुडाकेश मोटी, जोमेल वरिकन।

Advertisement

साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रयान रिकेल्टन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार