SA vs BAN: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (20 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी। दोनों देशों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 1 से 7 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 10 से 13 दिसंबर के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।

वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है। एनगिडी हैमस्ट्रिंग की परेशानी के चलते बाहर चल रहे थे। वहीं, नॉर्खिया सितंबर 2023 के बाद साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने नियमित कप्तानों को आराम देने का फैसला किया है। वनडे टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा और टी20 टीम की कमान संभालने वाले एडेन मारक्रम इन सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में केशव महाराज वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि टी20 टीम की जिम्मेदारी ब्योन फोर्टुइन को सौंपी गई है।

ऐसा है वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 1 दिसंबर को कूगोम्पो सिटी में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 4 दिसंबर को गकेबरहा में होगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 दिसंबर को केपटाउन में आयोजित किया जाएगा। वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर को किम्बरली में होगी। दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को बेनोनी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम टी20 मैच 13 दिसंबर को सेंचुरियन में होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका की वनडे टीम
केशव महाराज (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योन फोर्टुइन, जॉर्डन हरमन, डुआन यानसन, एनकोबानी मोकोएना, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, सिनेथेम्बा किशिले और ट्रिस्टन स्टब्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टी20 टीम
ब्योन फोर्टुइन (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएत्जी, कॉनर एस्टरहुइजन, डोनोवन फरेरा, जॉर्डन हरमन, डुआन यानसन, क्वेना मफाका, एनकोबानी मोकोएना, एनकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, सिनेथेम्बा किशिले, ट्रिस्टन स्टब्स और प्रेनलन सुब्रायन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार