Axar Patel: एशिया कप में बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव से उबर रहे अक्षर पटेल 27 सितंबर को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षर पटेल तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल होने के लिए फिट नहीं हुए हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पुनर्वास के दौर से गुजर रहे हैं।

Advertisement

अक्षर का अभी तक भारतीय टीम में शामिल नहीं होने का मतलब है कि इससे रविचंद्रन अश्विन के विश्व कप टीम में शामिल होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं, लेकिन रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऐसे संकेत हैं कि अक्षर विश्व कप अभ्यास मैचों तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

Advertisement

वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को राजकोट वनडे से आराम दिया गया है। इसमें कहा गया है, " दोनों खिलाड़ियों में से कोई भी इंदौर से राजकोट की यात्रा नहीं करेगा।"

भारत, जिसके पास पहले से ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त है। वो राजकोट में तीसरे वनडे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की वापसी से पूरी स्ट्रेंथ के साथ क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

Also Read: Live Score

चेन्नई में 8 अक्टूबर को विश्व कप के अपने पहले मैच से पहले यह दोनों टीमों के लिए अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार