तिलक वर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार शॉट्स के लिए पहचा बनाई। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले तिलक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक जड़ चुके हैं।
नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। तिलक के पिता बीएचईएल (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) में इलेक्ट्रिशियन थे। बचपन में तिलक बीएचईएल क्वार्टर में ही पले-बढ़े।
तिलक के पिता चाहते थे कि उनके दोनों बेटे डॉक्टर बनें, लेकिन बड़े बेटे तरुण ने बैडमिंटन और तिलक ने क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया। एक बार तिलक ने पिता से कहा कि डॉक्टर बनने पर उन्हें सिर्फ करीबी लोग जानेंगे, जबकि क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर पूरी दुनिया में पहचान बनेगी। बेटे के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद खूब मेहनत की।
11 साल की उम्र में तिलक क्रिकेट की बेहतर ट्रेनिंग के लिए सलोना चले गए, जहां कोच सलाम बयाश ने उनका मार्गदर्शन किया। कोच ने उनकी ट्रेनिंग के साथ आने-जाने की जिम्मेदारी भी संभाली।
साल 2019 में तिलक ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया। 2022 में उन्हें पहली बार आईपीएल खेलने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 397 रन बनाए। अगले सीजन में भी 343 रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की।
अगस्त 2023 में तिलक को भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि सितंबर में उन्होंने वनडे डेब्यू किया। एशिया कप 2025 उनके करियर का यादगार टूर्नामेंट रहा, जिसमें सात पारियों में 213 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
साल 2019 में तिलक ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया। 2022 में उन्हें पहली बार आईपीएल खेलने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 397 रन बनाए। अगले सीजन में भी 343 रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS