आईपीएल 2023 के 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं जब गुजरात बल्लेबाजी करने उतरी तो ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को आउट करने के लिए वेन पार्नेल (Wayne Parnell) ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा और उनकी पारी का अंत किया। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

आरसीबी की तरफ से तीसरा ओवर करने आये मोहम्मद सिराज ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ पर डाली। साहा ने इस गेंद को आगे बढ़ते हुए एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की लेकिन 30 यार्ड्स के अंदर खड़े हुए पार्नेल ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। ऐसे में साहा की पारी का काम तमाम 12(14) रन के स्कोर पर ही हो गया। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। उन्होंने 61 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली ये आईपीएल 2023 में उनका लगातार दूसरा शतक है। इसी के साथ आईपीएल में उनके 7 शतक हो गए है। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। 

उन्होंने क्रिस गेल (6) को पछाड़ दिया है। उनके अलावा गुजरात के खिलाफ  कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 28(19), माइकल ब्रेसवेल ने 26(16) और अनुज रावत ने 23(15)* रन बनाये। कोहली ने फाफ के साथ 67 (43) रन, ब्रेसवेल के साथ 47 (29) और अनुज के साथ 64* (34) रन की साझेदारी निभाई। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट नूर अहमद ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद शमी, यश दयाल और राशिद खान को मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार