2 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार खेल दिखाने वाले केदार जाधव अब सुरेश रैना के लिए बड़ी मुसीबत खड़े कर सकते हैं।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

गौरतलब है कि बुखार के ग्रसित होने के कारण सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि वनडे सीरीज में रैना की भरपाई करना मुश्किल होगा। लेकिन केदार जाधव ने ऑल राउंड खेल दिखाकर ना सिर्फ क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया बल्कि इस मिले मौके का भरपूर फायदा उठाकर साबित कर दिया कि वो रैना की जगह लेने के लिए सबसे सही विकल्प हैं।

ब्रेकिंग: भारत के इस महान तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में होगी वापसी..

Advertisement

आपको बता दें कि केदार जाधव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 18 ओवर गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए। केदार जाधव के शानदार परफॉर्मेंस के बाद महाराष्ट्र रणजी टीम के कोच सुरेंद्र भावे ने सीधे शब्दों में बयान देते हुए कहा है कि केदार जाधव अब सुरेश रैना के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह बंद कर सकते हैं।

इसके अलावा सुरेंद्र भावे ने केदार जाधव की गेंदबाजी को देखकर बताया कि “जाधव अपनी गेंदबाजी में दिमाग का काफी इस्तमाल करते हैं जिससे उनको काफी फायदा मिलता है। अपनी बल्लेबाजी और गंदबाजी में वो अपनी स्किल को इस्तमाल करते हैं जिससे जाधव प्रभावी दिखाई पड़ते हैं।

क्रिकेट फैन्स को लगा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी को किया गया बाहर

इसके साथ – साथ महाराष्ट्र रणजी टीम के कोच ने आगे बताया कि धोनी केदार जाधव का इस्तमाल वनडे सीरीज में नंबर 6 पर करे रहें थे जहां रैना बल्लेबाजी किया करते थे. इस मिले मौके को जाधव ने सहर्ष स्वीकार किया और धोनी के उम्मीद पर खड़े उतरे हैं।

BREAKING: रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने के बाद युवराज करेगें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी

अब जाधव को अपनी इसी परफॉर्मेंस के आगे बनाए रखना है, देखनी वाली बात ये होगी कि क्या आगे जाधव को भारत के चयनकर्ता मौका देते हैं या नहीं..।।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में लौटेगा ये तेज गेंदबाज

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार