मीरपुर (ढाका), 5 जुलाई | साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 52 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए वह 18.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 96 रन ही बना सकी।

शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक 26 और लिटन दास ने 22 रन बनाए। कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।

साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो राबादा, डेविड वीज और ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने दो-दो विकेट लिए। केल एबॉट, वेन पार्नल और एरॉन फेंगिसो को भी एक-एक सफलता मिली। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इससे पहले, मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फॉफ दू प्लेसिस (नाबाद 79) के शानदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में चार विकेट पर 148 रन बनाए।

प्लेसिस ने रिले रोसू (नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। 

प्लेसिस ने 61 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए जबकि रोसू ने 21 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए।
अब्राहम डिविलियर्स (2), क्विंटन दे कॉक (12), ज्यां पॉल ड्यूमिनी (18) और डेविड मिलर (1) ने निराश किया।

बांग्लादेश की ओर से अराफात सनी ने दो विकेट लिए जबकि नासिर हुसैन और शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता मिली।

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार