भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए करीब 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

टीएनसीए के सचिव आरएस रामास्वामी ने एक बयान में कहा, " सरकार की इस घोषणा के मद्देनजर कि स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों की अनुमति दी जाएगी, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन 13 से 17 फरवरी तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने अनुमति देगा।"

उन्होंने आगे कहा, " कोविड-19 स्थिति को देखते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच बिना दर्शकों के ही खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।"

इससे पहले, 26 दिसंबर को देश में जारी खेल प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत खेल मंत्रालय ने आउटडोर टूर्नामेंटों में स्टेडियम की क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ स्टेडियम को भरने की अनुमति दी थी।

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पहले मैच की तैयारियों के लिए मंगलवार से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी।

Advertisement

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उत्साहवर्धक भाषण के साथ पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद टीम ने सीरीज की तैयारियों के लिए नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार