हरारे, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में पदार्पण करने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद नबी का कहना है कि वह भावुक हो गए थे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बेंगलुरू में हुई नीलामी में अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान और नबी को मौैजूदा विजेता हैदराबाद सनराइजर्स ने खरीदा। 

Advertisement

नबी को हैदराबाद ने राशिद से पहले खरीदा था। इस प्रकार वह आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए। 

Advertisement

राशिद को उनकी आधार कीमत से लगभग 10 गुना अधिक कीमत में खरीदा गया। उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी, जबकि हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा, वहीं नबी को उनकी आधार कीमत 30 लाख में टीम में शामिल किया गया। 

आईपीएल में पहली बार शामिल होने के बारे में वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' को दिए बयान में नबी ने कहा, "यह (सोमवार) मेरे जीवन का सबसे खुशनुमा दिन था। हैदराबाद ने मुझे टीम में शामिल किया इससे मैं बेहद खुश हूं। मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। आईपीएल में खेलना मेरा सपना था और मेरा सपना पूरा हो गया। इसलिए, मैं भावुक हो गया था।"

राशिद ने अपने बयान में कहा, "आईपीएल की नीलामी में जो हुआ, मैं उस पर भरोसा नहीं कर पा रहा था। क्रिकेट के सबसे लघु प्रारूप में खेल का आनंद लेना जरूरी है। आप इसका जितना आनंद लेंगे, उतना बेहतर खेलेंग।"

Advertisement

वर्तमान में अफगानिस्तान की टीम पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है।

 

Advertisement

 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार