अनुभवी भारतीय क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी को बृहस्पतिवार को आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर 2021 में चुना गया। भारत की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने 2021 में 62.87 की औसत से 503 रन बनाए। उन्होंने रन ऐसे समय में बनाए जब भारतीय टीम ने संघर्ष किया, जिससे उनका योगदान और भी महत्वपूर्ण हो गया।

Advertisement

अनुभवी बल्लेबाज ने इस साल कोई शतक नहीं बनाया लेकिन कुल छह अर्धशतक बनाए।

Advertisement

दूसरी ओर, झूलन गोस्वामी ने 2021 में कुल 15 विकेट लिए। 39 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज अभी भी अपने फार्म में हैं, वो एक अनुभवी गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखती हैं।

कुल मिलाकर वनडे टीम में दक्षिण अफ्रीका के तीन, ऑस्ट्रेलिया के एक, वेस्टइंडीज के दो और इंग्लैंड के दो, भारत के दो और पाकिस्तान की एक खिलाड़ी शामिल हैं।

2021 की आईसीसी महिला अंतरराष्ट्रीय टीम : लिजेल ली (दक्षिण अफ्रीका), एलिसा हीली (विकेटकीपर) (ऑस्ट्रेलिया), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड), मिताली राज (भारत), हीथर नाइट (कैप्टन) (इंग्लैंड), मैरिजान कप (दक्षिण अफ्रीका), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), फातिमा सना (पाकिस्तान), झूलन गोस्वामी (भारत), शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार