भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का मानना है कि बाएं हाथ के 19 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अच्छा निवेश किया है। वर्मा अगले दस वर्षो तक मुंबई टीम में ही रहेंगे। मुंबई इंडियंस ने 10 मैचों में आठ मैच गंवाए हैं और आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज वर्मा इस सीजन में प्रभावशाली रहे हैं, उन्होंने 10 पारियों में 41 की औसत से 328 रन बनाए हैं।

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वर्मा और दक्षिण अफ्रीका के घाटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर विश्वास जताने के लिए मुंबई इंडियंस की प्रशंसा की।

Advertisement

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "वर्मा और ब्रेविस मुंबई इंडियंस के लिए निवेश की तरह हैं। टीम ने इन युवा प्रतिभाओं में सही तरीके से निवेश किया है, जो कई सालों तक इसका फायदा उठाएगी।"

उन्होंने कहा, "ब्रेविस और तिलक ने इस सीजन में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है और वे अगले 10 वर्षो के लिए उन्हें एमआई की जर्सी देने जा रहे हैं।"

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हरभजन की भावनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्मा वास्तव में एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जो अपने बल्ले से लंबे शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार