Rajvardhan Hangargekar Age Controversy: भारतीय युवा टीम ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) जीतकर देश को जश्न मनाने का मौका दिया था। इस दौरान युवा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल मेगा ऑक्शन में ईनाम भी मिला। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) का नाम भी शामिल है।

Advertisement

हालांकि, अब हंगरगेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह कुछ और है। हंगरगेकर उम्र की धोखाधड़ी मामले में फंसते हुए दिख रहे हैं। आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने हंगरगेकर को खरीदा था लेकिन अब सीएसके को भी झटका लग सकता है क्योंकि हंगरगेकर पर उम्र कम करने का गंभीर आरोप लगा है। 

Advertisement

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगरगेकर की असली उम्र 21 साल है लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए उन्होंने अपनी उम्र कम करवाई थी। ये गंभीर आरोप खेल एवं युवा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने उन पर लगाए हैं और उन्होंने इस मामले की शिकायत बीसीसीआई (BCCI) को एक खत लिखकर की है। इस खत में हंगरगेकर की धोखाधड़ी के सबूत भी अटैच हैं।

सामना अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, राजवर्धन टेरना पब्लिक स्कूल, धाराशिव का छात्र है। स्कूल रिकॉर्ड के मुताबिक पहली से 7वीं क्लास तक हंगरगेकर की जन्मतिथि 10 जनवरी 2001 थी लेकिन 8वीं में दाखिला लेते हुए राजवर्धन की जन्म तिथि को बदलकर 10 नवंबर 2002 कर दिया गया। यानी 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के वक्त राजवर्धन हंगरगेकर की उम्र 21 साल थी।

अब अगर हंगरगेकर इस मामले में लिप्त पाए जाते हैं, तो ना सिर्फ बीसीसीआई उन पर कड़ी कार्रवाई करेगा बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है और ये हंगरगेकर के करियर के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार