Anushka Sharma Celebration: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की। कोहली ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में अपने अर्धशतक तक पहुंचे। 14 पारियों के बाद कोहली के बल्ले से आईपीएल में अर्धशतक निकला है। कोहली ने 53 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

कोहली ने मोहम्मद शमी द्वारा डाले गए पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कोहली का सेलिब्रेशन काफी शांत रहा, लेकिन स्टैंड्स में बैठी उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी खुश नजर आई। अनुष्का ने खुशी में चिल्लाते हुए कुछ कहा और कोहली के अर्धशतक को सेलिब्रेट किया। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले से पहले कोहली का प्रदर्शन का काफी निराशाजनक था। 9 मैच में उन्होंने सिर्फ 128 रन बनाए थे। 

यह 50वीं बार है जब कोहली ने आरसीबी के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल है। वह टी-20 क्रिकेट में एक टीम के लिए पचास बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 42 बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार