ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 4 जनवरी | वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ इस महीने से शुरू होने वाल रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट से पहले घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। वह अपनी टीम बारबाडोस प्राइड के साथ अपने करियर को अलविदा कहेंगे।

Advertisement

BREAKING: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इस दिग्गज की वापसी तय तो बड़ा खलाड़ी हो सकता है बाहर

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा है कि वह अब चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा नहीं रह गए हैं। वह अपना करियर अपने घरेलू मैदान पर 50 ओवर के टूर्नामेंट में खत्म न कर पाने से निराश हैं लेकिन उनके पास संन्यास लेने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। BREAKING: युवराज सिंह और सुरेश रैना इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएगें

बारबाडोस और एंटिगा इस साल 24 जनवरी से 18 फरवरी के बीच होने वाल सुपर-50 टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। स्मिथ ने लाइन एंड लेंथ नेटवर्क को बताया, "मुझे अब निश्चित ही एक बड़ा फैसला लेना है। मैं बारबाडोस प्राइड के 50 ओवर क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने घर में करियर खत्म करने का मौका नहीं दिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं यह चाहता था। मैंने चयनकर्ताओं से पूछा और बात की लेकिन उनकी अपनी अलग रणनीति है। मुझे लगता है कि मैं उसमें फिट नहीं बैठता।" स्मिथ ने कहा, "इससे मुझे काफी पीड़ा पहुंची है। मैं अपनी टीम के लिए खेलना चाहता था, मुझे एक भी मैच मिलता तो वो भी मेरे लिए काफी होता। मैं उससे खुश होता।"

Advertisement

आईपीएल 2017: धोनी का चहेता गेंदबाज कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में हुआ शामिल

स्मिथ ने लिस्ट-ए मैचों में 23 की औसत से कुल 3,500 रन बनाए हैं। उनका सुपर-50 में पिछला साल बेहद निराशाजनक रहा था जहां वह आठ पारियों में महज 14 की औसत से सिर्फ 116 रन ही बना पाए थे।  BREAKING: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इस भारतीय स्पिन गेंदबाज को मिलेगी जगह..

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार