पाकिस्तान ने वर्ल्ड क्रिकेट को कई नायाब हीरे दिये हैं। इन्हीं में से एक हैं शोएब अख्तर। शोएब की रफ्तार और अग्रेशन उनका सबसे बड़ा हथियार थी। साल 1999 में भारत के खिलाफ उन्होंने एशियन टेस्ट चैंपियनशीप में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी। इस मुकाबले में शोएब ने पहली इनिंग में 71 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जिनमें राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का विकेट भी शामिल था। लेकिन अब 23 साल बाद इस मुकाबले से जुड़ा एक किस्सा शोएब अख्तर ने याद किया है।

Advertisement

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम पर वीरेंद्र सहवाग के साथ बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने 1999 के टेस्ट मैच को याद किया। वह बोले, 'द्रविड़ एक कम्पलीट प्लेयर थे। उसका डिफेंस ही अटैक का प्लान होता था। वो फ्रंट फुट पर आकर बॉल छोड़ देता था। जब उस मैच में बॉल रिवरस होना शुरू हुआ तब वसीम भाई ने कहा एक सरप्राइज बॉल फेंकने की कोशिश कर जो द्रविड़ के पैरों के बीच से निकले। मैंने कहा उसके लिए मुझे एक्सट्रा पेस निकलना होगा। द्रविड़ का माइंड सेट वही था। उसने बॉल को डिफेंड किया, लेकिन जब रिवरस स्वींग होना शुरू हुआ तब हम उसे बीट कर सके।'

Advertisement

इस दौरान शोएब अख्तर ने मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के खिलास क्या प्लान बनाया गया था उसे भी साझा किया और खुलासा करते हुए बताया कि वसीम अकरम ने गेंद फेंकने से पहले उनसे क्या कहा। वह बोले, 'वसीम भाई ने कहा, जब सचिन बैट करने आए उन्हें ऐसी बॉल फेंकना जो विकेट पर खत्म हो। सलिम मलिक ने कहा बॉल वाइड आउट साइड ऑफ से करना। अजहर महमूद बोले कि चौथी स्टंप से गेंद फेको। जब मैं बॉल डालने के लिए पहुंचा। तब वसीम भाई की आवाज आई बॉल ओर वाइड से करो.ऑफ स्टंप की दूसरी स्टंप से यानि पांचवीं स्टंप से ताकि वह खत्म मिडिल स्टंप पर हो। अगर तूने ऐसा नहीं किया तो वो अगले पांच सेशन हमें पिटेगा।'

बता दें कि इस मैच में शोएब अख्तर ही वो गेंदबाज़ थे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर का विकेट अपने नाम किया था। पहली इनिंग में सचिन गोल्डन डक पर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौटे थे। शोएब ने पहली इनिंग में 71 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, वहीं दूसरी इनिंग में भी उन्होंने 47 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार