Shivam Dube Video: भारतीय टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने रविवार, 08 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने 325 की स्ट्राइक रेट से एक बेहद ही तूफानी 26* रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने कीवी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम (James Neesham) को आईना दिखाया और उनके एक ओवर में पूरे 24 रन ठोक दिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के आखिरी ओवर में घटी। यहां न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने जेम्स नीशम को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया था जिन्होंने अपने पहले तीन ओवर में सिर्फ 22 रन देकर भारत के 3 विकेट झटके थे। यही वज़ह थी कि कीवी कैप्टन ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और इनिंग का आखिरी ओवर तक दे दिया।
गौर करें कि यहां दूसरी तरफ भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे, जो कि सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए थे और अपनी पहली दो गेंदों पर सिर्फ दो रन बना सके थे, उन्होंने जेम्स नीशम को 20वें ओवर की पहली ही बॉल से टारगेट करने का फैसला किया। आलम ये रहा कि भारत के इस बाहुबली बल्लेबाज़ ने जेम्स नीशम को पहली तीन गेंदों पर एक चौका समेत दो छक्के ठोके और फिर आखिरी तीन गेंदों पर भी दो और चौके लगा दिए।
इस तरह शिवम दुब ने जेम्स नीशम के ओवर से पूरे 24 रन बटोरे और टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों तक पहुंचा दिया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकता हो। बताते चलें कि जेम्श नीशम ने अपने कोटे के 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट निकाले।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जान तक न्यूजीलैंड की टीम 256 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 83 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें मुकाबला जीतने के लिए 66 गेंदों पर 173 रनों की दरकार है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।