CSK vs SRH: आईपीएल 2022 का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसे टीम के गेंदबाज़ों ने सही साबित करते हुए सीएसके को 154 के स्कोर पर ही रोक दिया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन मोईन अली (Moeen Ali) ने बनाए हालांकि जिस तरह वह आउट हुए अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

मोईन अली ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज़ों का सामना करते हुए 35 बॉल पर 48 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। इसी बीच मोईन अली ने एक छक्का एडेन मार्करम को भी लगाया जो कि उन पर ही भारी पड़ गया और इसी ओवर में मार्करम ने इस बल्लेबाज़ से बदला लेते हुए उन्हें आउट कर दिया।

Advertisement

ये घटना मैच के 15वें ओवर की है। चेन्नई की टीम को तेजी से रन बनाने की जरुरत थी। मोईन अली सेट हो चुके थे और केन विलियमसन ने यह ओवर एडेन मार्करम को दे दिया। एक पार्ट-टाइम गेंदबाज़ को सामने देख कर मोईन अली ने बड़े शॉट्स खेलने का मन बनाया और ओवर की चौथी बॉल पर हवाई फायर करते हुए छक्का बटोरा। लेकिन इसके बाद अगली ही बॉल पर मार्करम ने मोईन अली से बदला लिया और चतुराई से गेंदबाज़ी करते हुए थोड़ी तेज गति से बॉल मोईन के शरीर के पास फेंकी।

बाएं हाथ का ये बल्लेबाज़ एक बार फिर बॉल को हवाई फायर करते हुए बॉउंड्री के पार भेजना चाहता था, लेकिन इस बार मोईन मार्करम की बॉल को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके और बॉउंड्री के पास फील्डर ने उनका कैच लपक लिया। इस तरह मार्करम ने मोईन अली से बदला लेते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि सीएसके की टीम ने सनराइजर्स को जीत के लिए 155 रनों का टारगेट दिया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार