पुणे, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले सोमवार को कहा कि मेजबानों के पास मेहमानों के हर खिलाड़ी के लिए अलग रणनीति है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ छींटाकशी करने से पीछे नहीं हटेगी। 

Advertisement

रहाणे ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम नहीं जानते की वह छींटाकशी करेंगे या नहीं। हमारे पास उनके हर खिलाड़ी के लिए रणनीति है। मैं उसपर यहां बात नहीं कर सकता। चाहे योग्यता अनुसार हो या छींटाकशी के स्तर पर हमारे पास हर स्थिति के लिए रणनीति है। हम जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मानसिक खेल खेलते हैं। हमारी योजना खेल के हर क्षेत्र में उन पर हावी होने की होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक और आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। सिर्फ उनके स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी। अभ्यास मैच और टेस्ट मैच में काफी अंतर होता है इसलिए हमें परिस्थतियों के हिसाब से खेलना होगा। यह अहम बात होगी।"

रहाणे ने कहा कि भारतीय टीम अपनी क्षमता पर ध्यान देगी न कि इस बात पर कि ऑस्ट्रेलिया किस संयोजन के साथ मैदान पर उतर रही है। 

उन्होंने कहा, "वह भारत आ रहे हैं और उन्हें स्पिन की मददगार पिचों की उम्मीद होगी। इसलिए हां, उनकी टीम में तीन तेज गेंदबाज और पांच स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन हमारे लिए हमारी क्षमता के मुताबिक खेलना अहम होगा न कि उनकी गेंदबाजी रणनीति पर ध्यान देना।"

रहाणे ने कहा, "यह अलग विकेट होगा। हमें इंतजार करना होगा। जब पहला दिन खत्म हो जाएगा उसके बाद ही हमें पता चलेगा कि विकेट पांच दिनों में कैसा बर्ताव करेगी।"

व्यस्त कार्यक्रम में खेल के बदलते प्रारुपों में खेलने के बार में कहा कि यह सिर्फ मानसिकता वाली बात है। 

उन्होंने कहा, "आप चाहे जिस भी प्रारुप में खेलें आप अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना चाहते हैं, चाहे वो टी-20 हो, एकदिवसीय हो या टेस्ट। लेकिन अगर आप दो-तीन प्रारुप में खेलते हैं तो यह सिर्फ मानसिक तौर पर समांजस्य बिठाने की बात होती है।"

Advertisement

चोट से वापसी करते हुए रहाणे ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए एक मात्र टेस्ट मैच में 82 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर का स्थान लिया था। 

रहाणे ने कहा, "वह पारी मेरे लिए बेहद जरूरी थी। दो महीने बाद वापसी करने से मैं टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित था और मैंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 82 रन बनाए। विकेट पर समय बिताने से अच्छा लगा, लेकिन यहां शुरू से शुरुआत करना अच्छा होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया अच्छी टीम है। उनके पास अनुभव है। इसलिए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपनी क्षमता के मुताबिक खेलें। एक टीम के तौर पर हम बेहतरीन खेल रहे हैं और इसलिए एक समय एक मैच के बारे में सोचना ही अच्छा होगा।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार