Women's Asia Cup 2026, IND-W vs HK-W: महिला एशिया कप 2026 के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के दम पर हांगकांग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

महिला एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच गुरुवार (3 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन की अहम साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए।

वहीं स्मृति मंधाना ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 57 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया। उन्होंने 64 गेंदों में 124 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। स्मृति की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हांगकांग की ओर से मरीना लैम्पलॉ ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जॉयलीन कौर और रुचिता वेंकटेश को 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

हांगकांग महिला (प्लेइंग XI): मैरिको हिल, यास्मिन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी, मरीना लैम्पलॉ, नताशा माइल्स (कप्तान), कैरी चैन, शांज़ीन शहज़ाद, जॉयलीन कौर, इकरा सहर, ऐलिसन सिउ, रुचिता वेंकटेश।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार