वूमेंस एशिया कप टी20 2024 (Womens Asia Cup T20, 2024) के दूसरे मैच में इंडिया की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी शुरुआत की। इंडिया ने छठी बार एशिया कप में पाकिस्तान को हराया है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान निदा डार (Nida Dar) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 19.2 ओवर में 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 25(35) रन सिदरा अमीन ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके जड़े। फातिमा सना ने 22(16)* रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। तुबा हसन ने 19 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 और मुनीबा अली ने 11 गेंद में 2 चौको की मदद से 11 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ने मैच को 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर और 109 रन बनाकर जीत लिया। स्मृति मंधाना ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 31 गेंद में 9 चौको की मदद से 45 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 29 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। दयालन हेमलता ने 11 गेंद में 3 चौको की मदद से 14 रन बनाये। मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 85(57) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट सैयदा अरूब शाह को मिले। एक विकेट संधू ने अपने नाम किया। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह। 

पाकिस्तान वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, गुल फिरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज़, इरम जावेद, फातिमा सना, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार