एशिया कप जीतने और ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं और खासकर टीम इंडिया को दुनियाभर से जमकर समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय टीम को एक और बड़ा समर्थक मिला और वो कोई और नहीं बल्कि WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर हैं।

Advertisement

मैकइंटायर को पहले भी भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर बोलते हुए देखा गया है लेकिन इस बार मैकइंटायर ने भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी रिएक्शन्स दे रहे हैं। मैकइंटायर की इस तस्वीर को खुद WWE इंडिया ने ट्वीट किया है।

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में, भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरशो सुपरस्टार स्पेक्टेकल के दौरान, ड्रू मैकइंटायर का जोरदार स्वागत किया गया था, उनकी एंट्री के दौरान फैंस ने जोरदार तालियां बजाई जिससे पता चलता है कि उनके चाहने वाले विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी मौजूद हैं। मैकइंटायर का भारत प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है, कुछ हफ्ते पहले मैकइंटायर ने RRR के गाने "नाटू नाटू" पर भी डांस किया था। हालांकि, इस बार उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में चीयर करते हुए भारतीय टीम की जर्सी पहनकर तस्वीर शेयर की है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि भारत को अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्तूबर के दिन करनी है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है ऐसे में कंगारू टीम इस हार का बदला वर्ल्ड कप मुकाबले में लेने के लिए बेताब होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार