आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है जिसके लिए अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसी बीच टीम इंडिया (Team India) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) जो कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुने गए हैं वो इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चोटिल हो गए हैं।

Advertisement

TOI की रिपोर्ट के अनुसार यशस्वी बाएं पैर के टखने में दर्द के कारण परेशान हैं जिस वजह से वो मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। TOI ने एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से इस पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'यशस्वी  को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया है क्योंकि वह बाएं टखने में दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने आज नागपुर में मुंबई के अभ्यास सत्र में क्षेत्ररक्षण किया, लेकिन नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय असहज दिखे। यह एक पुरानी चोट है जो फिर से उभर आई है।'

Advertisement

रिपोट में आगे ये भी कहा गया है कि यशस्वी की इंजरी के कारण अब भारतीय चयनकर्ताओं को एक नए नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व के नाम का ऐलान करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तीन नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व प्लेयर्स को चुना है जो कि यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि भारतीय चयनकर्ता ने जब पहले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का चुनाव किया था तब यशस्वी मुख्य 15 की टीम का हिस्सा थे, लेकिन आखिरी मौके पर उन्हें नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व में डाल दिया गया और वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को मुख्य टीम में जगह मिल गई।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार