क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, World Cup में जड़ सकते हैं सबसे ज्यादा छक्के (Rohit Sharma)
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 49 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लेकिन आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 बल्लेबाज़ों के नाम जो अब क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
3. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वह विश्व कप में अब तक 33 छक्के जड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, विश्व कप 2023 में मैक्सवेल के बैट से अब तक 6 मैचों में 12 छक्के निकले हैं। यानी अगर यहां से वह 17 छक्के और जड़ देते हैं तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।