Abhishek Sharma Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला बीते बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals) ने 243 रन डिफेंड करके सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 47 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SRH के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) सिर्फ दो गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट होकर पवेलियन लौटे। यही वज़ह है उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि अभिषेक शर्मा ने साल 2025 के IPL में अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया और SRH के लिए 15 मैचों में 40.21 की औसत और 204.72 की स्ट्राइक रेट से 563 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी भी लगाई। हालांकि इसी बीच वो अपनी तीन पारियों में जीरो के स्कोर पर आउट हुए। यही वज़ह है वो अब एक कैलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।
अभिषेक साल 2025 में अब तक 28 टी20 मैचों में कुल आठ बार जीरो पर आउट हो चुके हैं और उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित साल 2018 में 32 टी20 मैचों में 6 बार जीरो पर आउट हुए थे।