टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आज़म को भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जबरदस्त क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई और शुरुआती झटकों का सामना कर रही पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लग गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बिल्कुल उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और 2 ओवर के अंदर ही टॉप ऑ़डर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (0), कप्तान सलमान अली आगा (6) और सैम अयूब (6) चलते बने। ऐसे में पारी संभालने की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज बाबर आज़म पर थी, लेकिन अक्षर पटेल ने ऐसा नहीं होने दिया।