Cricket Image for IPL 2023: 3 खिलाड़ी जिन्हें खरीदकर टीम को हुआ करोड़ों का नुकसान, फूल से भी निकले न (Ben Stokes )
IPL 2023 ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए दिल खोलकर पैसे खर्च किये। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन पर टीमों ने पैसा तो खूब लगाया, लेकिन यह खिलाड़ी टीम के लिए वेल्यू नहीं दे सके। इस लिस्ट में दो इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।
बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
आईपीएल ऑक्शन 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। CSK इंग्लिश ऑलराउंडर में एक कप्तान और एक ऑलराउंडर यानी कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी की रिप्लेसमेंट देख रही थी, लेकिन सुपर किंग्स की यह खरीद अब तक बेहद बुरी साबित हुई है। दरअसल, बेन स्टोक्स चोटिल हैं जिस वजह से वह अब तक सीजन में CSK के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं।