T20 World Cup 2026 Super 8, Sri Lanka vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिचेल सेंटनर और कोल मैककोनी ने 7वें विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड की बिखरती पारी संभाली। जिसके चलते टीम 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर पाई।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का छठा मुकाबला बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट (8) और फिन एलन (23) पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लोट गए। मध्य ओवर में मार्क चैपमैन (0) और (3) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। रचिन रविंद्र (32) और ग्लेन फिलिप्स (18) ने कुछ देर खेड़े रहकर तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की।