VIDEO: Dasun Shanaka ने 25 मीटर पीछे दौड़कर पकड़ा बेहतरीन कैच, साथी खिलाड़ी से खतरनाक टक्कर से बचे (Image Source: X.Com (Twitter))
श्रीलंका के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) गुरूवार (19 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट चटकाया और फील्डिंग में दो शानदार कैच लपके।
दुशन हेमंथा द्वारा डाले गए पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शनाका ने ताशिंगा मुसेकिवा का बेहतरीन कैच लपका। ऐसा लग रहा था कि कैच लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे डुनिथ वेलालागे के हाथों में जाएगा। लेकिन शनाका मिड-ऑन से पीछे की ओर 25 मीटर दौड़ लगाई और इस दौरान उनकी नजर गेंद पर टिकी हुई थी और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी से भिड़त से बचते हुए बेहतरीन कैच लपका।
इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।