भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका (IND vs SA) दौरे से पहले अचानक एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दीपक चाहर (Deepak Chahar) को साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब अचानक दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी जिसमें भी चाहर सिर्फ एक मैच खेलकर वापस अपने घर लौट गए थे जिसके पीछे एक बड़ी वजह है। दीपक चाहर के पिता की तबीयत ठीक नहीं है उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके कारण दीपक चाहर ने उनके साथ रहने का फैसला किया है।
दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर अलीगढ़ में एक शादी समारोह का हिस्सा बने थे जिसके ही दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सही समय पर ट्रीटमेंट मिलने से अब उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। खुद इंडियन क्रिकेटर ने अपने पिता की सेहत पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है पिता को अच्छा ट्रीटमेंट मिल रहा है और अब वो ठीक हैं।
Deepak Chahar's father is ill, so he missed the 5th T20 vs Australia and likely to miss the South Africa series as well. [Sports Tak] pic.twitter.com/f691qNJxxB
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 5, 2023
उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि उनके पिता ही वो शख्स हैं जिन्होंने उन्हें खिलाड़ी बनाया है। वो उनकी जिंदगी में काफी महत्व रखते हैं और अब वो उन्हें बीमार हालत में छोड़कर कही नहीं जा सकते। चाहर ने ये भी कहा है कि अब एक बेटे का धर्म निभाना ज्यादा जरूरी है और वो मैदान पर तभी वापसी करेंगे जब उनके पिता पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यहीं वजह है वह साउथ अफ्रीका का दौरा मिस कर सकते हैं और वह मैनेजमेंट से भी ये पर बातचीत कर चुके हैं।