आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थीं तो एक मज़ेदार नजारा देखने को मिला। इस लो स्कोरिंग मैच में जब दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी तो पूरी टीम सिर्फ 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जैसे ही देखा कि दिल्ली की टीम ने 49 रन का आंकड़ा पार कर लिया है तो फैंस ने आरसीबी के मज़े लेने शुरू कर दिए।
इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस आरसीबी के मज़े लेते हुए "49, 49" के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। बता दें कि ये IPL के इतिहास के सबसे बदनाम रिकॉर्डों में से एक है। ये नारा सीधे तौर पर आरसीबी पर साधा गया था, जिनके नाम अभी भी इस टूर्नामेंट में सबसे कम टीम स्कोर बनाने का अवांछित रिकॉर्ड दर्ज है।
ये रिकॉर्ड 2017 का है, उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ 49 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। ऐसे में जब भी ऐसा लगता है कि आरसीबी का ये रिकॉर्ड टूट सकता है तो फैंस उत्साहित हो जाते हैं लेकिन जब ये रिकॉर्ड नहीं टूट पाता तो फैंस आरसीबी के मज़े लेना भी शुरू कर देते हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
Delhi Capitals fans celebrating by chanting ‘49, 49’ when DC surpassed 49 last night. pic.twitter.com/ivzFBW87K9
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 28, 2026